खेलपूणेमहाराष्ट्र

विश्व साइकिल दिवस पर 3500 से अधिक साइकिल प्रेमियों ने लिया हिस्सा

विश्व साइकिल दिवस पर 3500 से अधिक साइकिल प्रेमियों ने लिया हिस्सा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर महालुंगे-बालेवाड़ी स्थित श्री शिवछत्रपति क्रीड़ा संकुल में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित साइकिलिंग कार्यक्रम में 3,500 से अधिक साइकिल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 25 किमी और 50 किमी साइकिल राइड आयोजित की गई। वहीं ‘अस्मिता-खेलो इंडिया’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए 5, 7 और 10 किमी की विशेष साइकिल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और साइकिल संस्कृति को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर साइकिल रैली को महापौर मंजूषा नागपुरे तथा अर्जुन पुरस्कार विजेता शांताराम जाधव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक कृष्ण प्रकाश, उप संचालक संजय सबनीस, डकार रैली प्रतिभागी संजय टकले, जिला क्रीड़ा अधिकारी जगन्नाथ लकड़े सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समापन समारोह में सांसद श्रीरंग बारणे ने अस्मिता साइकिल स्पर्धा की विजेता बालिकाओं को पदक एवं लकी ड्रॉ के माध्यम से साइकिलें वितरित कीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभिन्न खेल, सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button