पूणेदेशमहाराष्ट्र

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 के तीसरे चरण की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत देशभर में 31,480 से अधिक इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे पुणे जिले के युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
योजना के अंतर्गत 18 से 25 वर्ष आयु के भारतीय नागरिक, जिन्होंने 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है, आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप की अवधि 6 से 9 माह होगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 9 हजार रुपये का वजीफा दिया जाएगा। इंटर्नशिप पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
पुणे जिले में Bajaj Auto, Tech Mahindra, Reliance Industries, Bharat Forge समेत कई नामी कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के आधिकारिक पोर्टल पर निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं। जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, पुणे ने युवाओं से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button