दिल्लीदेश

नितिन गडकरी ने लॉन्च की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल, कहा- स्वच्छ परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

नितिन गडकरी ने लॉन्च की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल, कहा- स्वच्छ परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:नई दिल्ली 

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ, आत्मनिर्भर और टिकाऊ परिवहन के विजन के अनुरूप है।

 

गडकरी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन बाजार के रूप में भारत फ्लेक्स-फ्यूल मोबिलिटी को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक के उपयोग से कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन में 77 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बड़ा लाभ मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बढ़ावा मिलने से पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता घटेगी और देश को लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हो सकती है। इसके साथ ही जैव ईंधन की मांग बढ़ने से किसानों को लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पहल “वेस्ट टू वेल्थ” की अवधारणा को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। उन्होंने फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च को ऑटोमोबाइल क्षेत्र, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

 

गडकरी ने कहा कि यह उपलब्धि सरकार, उद्योग जगत और अन्य संबंधित पक्षों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जो भारत को हरित और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button