पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : राजनाथ सिंह
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:नई दिल्ली
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर इसे भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने शासन व्यवस्था को सेवा-भावना से जोड़ते हुए विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया है।
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोकतंत्र में नया इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में गरीबों के सशक्तीकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती, व्यापक सुधारों, बुनियादी ढांचे के तेज विकास और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि “स्वयं से पहले सेवा” के सिद्धांत से प्रेरित यह यात्रा विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को भारत के परिवर्तन, प्रगति और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि जन-धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी पहचान मजबूत की है और विकसित भारत के लक्ष्य को नई गति मिलीनितिन गडकरी ने लॉन्च की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ, आत्मनिर्भर और टिकाऊ परिवहन के विजन के अनुरूप है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन बाजार के रूप में भारत फ्लेक्स-फ्यूल मोबिलिटी को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। उनके अनुसार, इस तकनीक के इस्तेमाल से कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन में 77 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है।
गडकरी ने बताया कि फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देने से पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम होगी और देश को लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हो सकती है।
उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी, जैव ईंधन (बायोफ्यूल) की मांग बढ़ाएगी, किसानों की आय में सहयोग करेगी और “वेस्ट टू वेल्थ” यानी कचरे से संपदा बनाने की अवधारणा को भी बढ़ावा देगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और देश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प की फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों का लॉन्च ऑटोमोबाइल क्षेत्र, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सभी संबंधित पक्षों के सहयोग और समन्वित प्रयासों का परिणाम है। है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ काम करते हुए गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों तक विकास का लाभ पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि जन-धन खाते, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, स्वच्छ भारत मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उद्देश्य लोगों को सम्मान, सुविधाएं और नए अवसर उपलब्ध कराना रहा है।


