प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 90 आवेदकों ने दिये आवेदन

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 90 आवेदकों ने दिये आवेदन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान  :मऊगंज मध्यप्रदेश

 

म ऊगंज: कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने 90 आवेदकों की समस्यायें सुनी। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदन पत्रों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

घुरेहटा के निवासियों ने सड़क व नाली निर्माण कराये जाने का आवेदन दिया, कलेक्टर ने नगर परिषद के सीएमओ को निर्देश दिये कि वर्षा से पूर्व परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्राम गंज के निवासियों द्वारा बरसात का पानी अवरूद्ध किये जाने के आवेदन पर एसडीएम मऊगंज को स्थल जांच कर निराकरण करने तथा सिद्धि केशरवानी के नामांतरण के आवेदन पर कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम मऊगंज को दिये। इसी प्रकार करह निवासी संगमलाल मिश्रा के स्वामित्व की भूमि पर कब्जा करने के आवेदन पर तहसीलदार नईगढ़ी को, जोरौट के निवासियों के पुलिया निर्माण कार्य की जांच के आवेदन पर तहसीलदार नईगढ़ी को, जमुनिहा के आठ आवेदकों द्वारा गत आठ वर्षों से सीमांकन न होने के आवेदन पर कलेक्टर ने तहसीलदार हनुमना को तत्काल सीमांकन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में फूलकरण सिंह ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा शासकीय ट¬ूबबेल को अतिक्रमित करने के आवेदन पर कलेक्टर ने तहसीलदार नईगढ़ी को आज ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने सुअरहा आदिवासी बस्ती में रास्ता निर्माण के आवेदन पर सीईओ जनपद नईगढ़ी को, मनोज कुमार मिश्रा पन्नी के सीमांकन के आवेदन पर तहसीलदार मऊगंज को, मृतक आयी पटेल की मृत्यु उपरांत राशि न मिलने के आवेदन पर एसडीएम मऊगंज को, मऊगंज में सिविल अस्पताल के समीप रोड व नाली निर्माण के आवेदन पर सीएमओ मऊगंज को, रामरहीश चौरसिया निवासी रामपुर के नक्शा तरमीम के आवेदन पर नायब तहसीलदार रामपुर को तथा ग्राम अकौरी के रहवासियों द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के आवेदन पर तहसीलदार नईगढ़ी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने भी लोगों की समस्यायें सुनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button