
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम अध्याय :- आनंदभैया रेखी
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:नई दिल्ली
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय नेता आनंदभैया रेखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर इसे सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित ऐतिहासिक यात्रा बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है तथा देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है।
आनंदभैया रेखी ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह विकास यात्रा आज देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए करोड़ों गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
उन्होंने कहा कि जन-धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों ने आम नागरिकों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत और सक्षम बना है।
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह 12 वर्षों की यात्रा केवल सरकार की उपलब्धियों की कहानी नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक विश्वास, परिश्रम और संकल्प का परिणाम है।
आनंदभैया रेखी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई विकास और जनकल्याण की यह यात्रा आने वाले वर्षों में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को साकार करेगी।

