उत्तर प्रदेशइटावाप्रशासन

भीषण तूफान से 50 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त, कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित

भीषण तूफान से 50 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त, कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। मंगलवार को आए भीषण आंधी-तूफान के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से करीब 50 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते कई विद्युत उपकेंद्रों और 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं और आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रही हैं।

 

विद्युत विभाग के अनुसार 33 केवी सुंदरपुर एवं फ्रेंड कॉलोनी उपकेंद्रों की आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। हालांकि फ्रेंड कॉलोनी क्षेत्र में कुछ 11 केवी लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण मरम्मत कार्य जारी है। वहीं 33 केवी पचावली उपकेंद्र की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है, जबकि कुछ स्थानों पर टूटे पोलों को बदलने का कार्य चल रहा है, जिसे अगले दो से तीन घंटे में पूरा कर लिया जाएगा।

 

विभाग ने बताया कि 33 केवी गुरु तेग बहादुर, मैनपुरी फाटक, रामलीला तथा आवास विकास उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति अभी बाधित है। इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य होने में लगभग दो घंटे का समय लग सकता है। इसके अलावा इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगने की संभावना है।

 

सबसे अधिक प्रभावित 33 केवी कालीवाहन उपकेंद्र क्षेत्र रहा, जहां कई स्थानों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य होने में लगभग पांच घंटे का समय लग सकता है।

 

विद्युत विभाग ने बताया कि सभी तकनीकी टीमें लगातार फील्ड में कार्य कर रही हैं और क्षतिग्रस्त पोलों एवं लाइनों की मरम्मत की जा रही है। विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। साथ ही विद्युत आपूर्ति से संबंधित अद्यतन जानकारी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से साझा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button