
ऑयलर मोटर्स द्वारा बारामती में कस्टमर मीट
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
ऑयलर मोटर्स द्वारा हालही में बारामती में कस्टमर मीट का आयोजन किया गया था. इस कस्टमर मीट में ऑयलर मोटर्स के संस्थापक और सीईओ सौरभ कुमार इनके साथ स्थानिक नेते और मान्यवर उपस्थित थे. उन्होंने शहर के ईवी वाहनधारकों का सम्मान किया और बारामती को उभरते हुए ईवी शहर के रूप में मिली पहचान के लिए बधाई दी.अनेक ग्राहक और मान्यवर व्यक्तियों ने जागतिक पर्यावरण दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को और बढ़ावा देने का संकल्प लिया.
जागतिक पर्यावरण दिवस के अवसर पर, पिछले सप्ताह में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध दूध शहर के रूप में पहचाने जाने वाले बारामती ने इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग के उभरते केंद्र के रूप में अपनी प्रगति को अधोरेखित किया है. स्थानीय व्यावसायिक वाहनधारक डीजल, पेट्रोल और सीएनजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे इनके उपयोग में तेजी से वृद्धि हुई है. वर्तमान में बारामती की सड़कों पर 125 से अधिक ऑयलर इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ रहे हैं.
सबसे बड़ा आकर्षण कम परिवहन लागत है. पहले डीजल और सीएनजी पर प्रतिमाह ₹40,000–50,000 खर्च होता था, वाहनधारकों के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से यह खर्च घटकर ₹3,000–5,000 प्रति माह हो गया है. ईंधन पर चलनेवाले वाहनों के तुलना में समान खरीद मूल्य और विश्वसनीय सेवा के साथ मिलने वाली इस बचत ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि को प्रोत्साहित किया है.



