अपराधबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का रोको-टोको अभियान, वाहन चालकों को किया जागरूक

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का रोको-टोको अभियान, वाहन चालकों को किया जागरूक

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिसकर्मी वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक कर रहे हैं तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध दस्तावेज और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button