
औरैया में पुलिस विभाग में फेरबदल, सात अधिकारियों के हुए स्थानांतरण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में प्रशासनिक दृष्टि से सात पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों एवं इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक विनेश कुमार को थाना ऐरवाकटरा से थाना बिधूना, निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी को थाना अजीतमल से थाना बेला तथा निरीक्षक रमेश सिंह को थाना सहार से थाना अजीतमल भेजा गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान को थाना बिधूना से पुलिस लाइन तथा निरीक्षक घनश्याम सिंह को थाना सहार से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
वहीं उपनिरीक्षक गंगादास गौतम को थाना बेला से थाना ऐरवाकटरा तथा उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी निसाई, थाना औरैया से थाना सहार का थानााध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।


