मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने बाढ़ नियंत्रण के लिए किया विचार मंथन

उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने बाढ़ नियंत्रण के लिए किया विचार मंथन

वर्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ तत्काल उपलब्ध कराएं – कमिश्नर रीवा

बांधों के भरने के प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन होगा – कमिश्नर विन्ध्यांचल

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज :रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए मध्यप्रदेश तथा उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मिर्जापुर के अष्टभुजा अतिथि गृह में आयोजित बैठक में विचार मंथन किया। बैठक में: कमिश्नर रीवा बीएस जामोद ने कहा कि मध्यप्रदेश की टमस तथा उत्तरप्रदेश की बेलन नदियों के जल क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा होने पर त्योंथर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो जाता है। बाढ़ से बचाव और स्थिति पर नियंत्रण के लिए दोनों राज्यों के अधिकारी वर्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ तत्काल एक-दूसरे को उपलब्ध कराएं। बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कंट्रोल रूम तत्काल शुरू कर दें। बाढ़ नियंत्रण से जुड़े प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर फोन नम्बर अपडेट कर लें। लगातार वर्षा की स्थिति में बांधों के जल स्तर तथा वर्षा की मात्रा के संबंध में हर घंटे जानकारी साझा करें। लगातार सम्पर्क और समन्वय से किसी भी आपात स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करें। जल प्रबंधन की कमी के कारण किसी भी क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप नहीं होना चाहिए। बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाईयों को समन्वय से दूर करें। बाढ़ की स्थिति में व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज देने के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी एक दूसरे से टेलीफोन से भी संपर्क में रहें। बाढ़ से होने वाली जन-धन की हानि को न्यूनतम रखने का प्रयास करें।

बैठक में कमिश्नर विन्ध्यांचल राजेश प्रताप ने कहा कि सिंचाई के लिए बांधों में पानी के संग्रहण के साथ-साथ आमजनता को बाढ़ से सुरक्षित रहने पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। मेजा, सिरसी तथा अदवा बांधों में जल भराव में जल संसाधन विभाग के निर्धारित प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। रीवा आईजी द्वारा बांधों को 25 प्रतिशत खाली रखने के सुझाव को गंभीरता से लागू करें। बाढ़ से जन-धन की हानि को रोकना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। दोनों राज्यों के अधिकारी टमस नदी के जल प्रवाह और बेलन नदी के जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए समन्वय से प्रयास करेंगे। हम त्योंथर क्षेत्र में बाढ़ न आए इसके लिए पूरी सावधानी बरतेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ मैदानी अमला भी एक-दूसरे के साथ सतत संपर्क में रहेगा। उन्होंने बैठक में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शामिल प्रभारी कलेक्टर रीवा अक्षत जैन ने कहा कि हमने बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अधिक वर्षा के समय उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के अधिकारियों के बीच कम्युनिकेशन महत्वपूर्ण होगा। सूचनाओं का तत्परता से आदान-प्रदान हो। तकनीकी अधिकारी टमस में 80 हजार क्यूसेक पानी की अधिकतम सीमा के संबंध में भी पुन: आकलन करके रिपोर्ट दें। अदवा, सिरसी और मेजा बांधों को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार ही भरा जाए। इनका मैक्सिमम लेबल सितम्बर माह में ही पहुंचे। पुलिस अधीक्षक रीवा गुरकरन सिंह ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी सभी तैयारियों का मौके पर जाकर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी भी लगातार संपर्क में रहेंगे। बैठक में चीफ इंजीनियर जल संसाधन विन्ध्यांचल संभाग ने बैठक में कहा कि गत वर्षों के अनुभव तथा वर्षा की स्थिति के अनुसार बाढ़ नियंत्रण की कार्ययोजना तैयार की गई है। इससे जुड़े अधिकारियों के फोन नम्बर का व्हाट्सएप ग्रुप बना लिया गया है। अदवा, सिरसी और मेजा बांधों को भरने के प्रोटोकाल का यदि पालन करेंगे तो बाढ़ की स्थिति नहीं आएगी। बांधों को अधिकतम स्तर में भरने के लिए वर्षा के अंतिम चरण तक प्रतीक्षा करनी चाहिए। टमस और बेलन नदी के जल ग्रहण क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश होने पर दोनों राज्यों के अधिकारी बांधों से पर्याप्त अंतराल से पानी छोड़कर बाढ़ की स्थिति पर बहुत हद तक नियंत्रण कर सकते हैं। बैठक में आईजी रीवा गौरव राजपूत, कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन, अपर कलेक्टर रीवा श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के प्रशासनिक, पुलिस एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button