प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन

जनकल्याण शिविर में छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें – कलेक्टर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज :. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के निर्देशों के अनुरूप 12 जून से 16 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिविर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा है कि प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय तथा नगरीय निकाय में जनकल्याण शिविर का आयोजन करें। शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाकर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करें। शिविरों के माध्यम से शासन की प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करें। शिविर में आमजनता से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को संबंधित विभागों के माध्यम से सात दिन की समय सीमा में निराकृत करने की व्यवस्था कराएं। इन शिविरों में जिला और खण्ड स्तर के सभी अधिकारी शामिल होंगे। शिविरों में प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वय वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा अन्य योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाएं।

जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगर परिषदों में 12 जून, 15 जून तथा 16 जून को सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया है। आमजनता से इन शिविरों से लाभ उठाने की अपील की गई

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button