इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

दिव्यांगजन पुनर्वास योजनाओं के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित

दिव्यांगजन पुनर्वास योजनाओं के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी ने बताया है कि दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के अंतर्गत अनुदान प्राप्त करने के लिए स्वैच्छिक संगठनों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

 

उन्होंने बताया कि 21 प्रकार की दिव्यांगताओं से संबंधित सेवाओं के संचालन के लिए शासन द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र संस्थाओं को विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों के संचालन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

 

योजना के अंतर्गत सात प्रकार की परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें डे-केयर सेंटर, प्राथमिक स्तर के विशेष विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल स्तर तक के विशेष विद्यालय, हाईस्कूल स्तर तक के विशेष विद्यालय, कौशल विकास कार्यक्रम, पाठ्य सामग्री विकास तथा पुस्तकालय संचालन जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

 

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने पात्र एवं इच्छुक स्वैच्छिक संगठनों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है, ताकि दिव्यांगजनों के पुनर्वास, शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button