उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया – जिलाधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन के आवासीय/ अनावासीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य को देखा और संबंधित कार्यदाई संस्था को मानक और गुणवत्ता के साथ समयबद्धता से कार्य को तेजी से कराते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के प्रतिदिन की प्रगति व गुणवत्ता की जांच की जाए जिससे कार्य में किसी प्रकार की कोई शिथिलता न होने पाएं और मानक व गुणवत्ता के साथ कार्य समय से पूर्ण हो सके । उन्होंने कहा कि समय-समय पर निर्मित कार्य की जिला जांच समिति द्वारा परीक्षण कराया जायेगा और यादि कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी अथवा प्रगति में शिथिलता पाई जायेगी तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर शासन को अवगत कराया जायेगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा सहित निर्माण कार्यदाई संस्था व ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button