प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के विधिक अधिकारों, उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं तथा विधिक सेवाओं के संबंध में जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता एवं जनजागरूकता अभियान “अनुगूंज” का ई-आयोजन किया गया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय एवं संरक्षक प्रमुख मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एडीआर भवन, रीवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राकेश मोहन प्रधान तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री समीर कुमार मिश्रा की उपस्थिति रही। जिसमें श्रवण एवं वाक् बधिक व्यक्तियों के अधिकारों, न्याय तक उनकी समान पहुंच तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित श्रवण एवं वाक् बाधित एवं उनके परिजनों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई साथ ही इन्टरकेक्शन सेशन में उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा, सांकेतिक भाषा के व्याख्याकार श्री केके शर्मा, सामाजिक न्याय विभाग से उपस्थित संबंधित अधिकारीगण एवं विंध्य वधिर संगठन के सचिव व सदस्यगण, समग्र चेतना विकास परिषद के संचालक सुमित सिंह उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button