दिल्लीराजनीतिराज्य

राज्यसभा की 24 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, एनडीए को 19 सीटें

राज्यसभा की 24 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, एनडीए को 19 सीटें

रिपोर्ट : विशाल समाचार 

स्थान : नई दिल्ली 

नई दिल्ली। राज्यसभा की 27 रिक्त सीटों में से 24 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं, जबकि शेष तीन सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार झारखंड की दो तथा मिजोरम की एक सीट पर चुनाव होना है।

निर्विरोध निर्वाचित हुई 24 सीटों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा की उपचुनाव वाली सीटें भी शामिल हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि विपक्षी दलों के खाते में पांच सीटें गई हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस ने अपनी तीनों सीटें बरकरार रखते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा तथा मंसूर अली खान को निर्विरोध राज्यसभा भेजा है।

गुजरात की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा

गुजरात में भाजपा ने राज्यसभा की सभी चार सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी उम्मीदवार राजूभाई शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेशभाई राठवा और जितेंद्र कंजरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके साथ ही राज्यसभा में गुजरात से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व भी समाप्त हो गया। इससे पहले कांग्रेस की ओर से शक्ति सिंह गोहिल राज्यसभा सदस्य थे।

राजस्थान में राजनीतिक संतुलन कायम

राजस्थान में भाजपा की अलका गुर्जर और सतीश पूनिया निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि कांग्रेस के नीरज डांगी ने अपनी सीट बरकरार रखी। चुनाव परिणामों के बाद राज्य में पूर्व की स्थिति यथावत बनी रही।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी निर्विरोध निर्वाचन

मेघालय से नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के जेम्स कॉनराड, अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के ताई टागक तथा मणिपुर से ए. शारदा देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

राज्यसभा की शेष तीन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। इनमें झारखंड की दो और मिजोरम की एक सीट शामिल है। इन सीटों के परिणाम आने के बाद राज्यसभा की नई संरचना और स्पष्ट हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button