मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

कलेक्टर ने जनसुनवाई में दिव्यांग को दिलाई ट्राई साइकिल

कलेक्टर ने जनसुनवाई में दिव्यांग को दिलाई ट्राई साइकिल

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . जिले में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन को एक दिव्यांग ने ट्राई साइकिल प्रदान करने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने मौके पर ही दिव्यांग को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। जनसुनवाई में तहसील हनुमना के लोढ़ी गांव के निवासी शिवम कहार पिता श्री शिवबहोर कहार ने अपनी शारीरिक स्थिति एवं आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा पात्रता के आधार पर हितग्राही को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। ट्राई साइकिल प्राप्त होने पर शिवम कहार एवं उनके परिजनों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों में काफी कमी आएगी तथा वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button