प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का किया गया सम्मान

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का किया गया सम्मान

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं प्रजापिता ब्राम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों एवं धर्मों से जुड़े रक्तवीरों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अगस्त 2025 में आयोजित रक्तदान महादान अभियान में सहभागिता कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया था।

इस अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार जैन ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन ने रक्तदान को सामाजिक एकता और संवेदनशीलता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में ब्राम्हाकुमारी सेवा केंद्र की प्रभारी बीके लता दीदी ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान भविष्य में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प भी लिया गया।

समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले अनेक रक्तदाताओं को सम्मान पट्ट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित रक्तदाताओं में रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पयासी, विजय जयसवाल, टी.एन. मिश्रा, विपिन पांडे, प्रमोद साकेत, सुखवंत मिश्रा, संतोष मीणा, फिजिकल अकादमी के डायरेक्टर राजकुमार एवं उनकी टीम सहित अनेक रक्तदाता शामिल रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, एसडीएम एपी द्विवेदी, सूर्यमणि शुक्ला, प्रमोद सिंह उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button