उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

स्वस्थ जीवन का संदेश औरैया शहीद पार्क में भव्य योग शिविर आयोजित

स्वस्थ जीवन का संदेश औरैया शहीद पार्क में भव्य योग शिविर आयोजित

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:औरैया, उत्तर प्रदेश 

जनपद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ बुधवार को उत्साहपूर्वक किया गया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद औरैया एवं तिलक महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शहीद पार्क में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर, योग प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ द्वारा प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराते हुए सभी को नियमित योग करने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा, योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है। यदि हम इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करें, तो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाने की अपील की। तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने अपने संबोधन में कहा, योग हमें समग्र स्वास्थ्य प्रदान करता है और जीवन में संतुलन बनाए रखने का माध्यम है। समाज के प्रत्येक वर्ग को योग से जोड़ना आज की आवश्यकता है, जिससे एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम का सफल संचालन एक विचित्र पहल संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ परवीन, अधिशासी अधिकारी राम आसरे, योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक योग प्रशिक्षक उत्कर्ष सिंह, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. हरी प्रताप, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. राजेश, विजय उपाध्याय, आशीष पाण्डेय सहित नगर पालिका के अधिकारी, सभासद, कर्मचारी, महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया योग शिविर का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता फैलाना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतिभागियों को नियमित योग करने के लाभों की जानकारी देते हुए उन्हें अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका परिषद औरैया की ओर से प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button