उत्तर प्रदेशइटावाप्रशासन

शास्त्री चौराहे पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

शास्त्री चौराहे पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा : विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा शास्त्री चौराहे पर दिनांक 17 से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

सर्व प्रथम जिला सूचना अधिकारी श्रीमती नीलम यादव द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी एवं जिलाध्यक्ष बीजेपी अन्नू गुप्ता द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं प्रदर्शनी की प्रशंसा की गई साथ ही माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का प्रसारण भी दिखाया गया।

 

विधायक  ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर आधारित यह प्रदर्शनी आमजन तक उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है, उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा उनका लाभ उठाने की अपील की।

प्रदर्शनी में युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास तथा आंतरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल को ‘पहले और अब’ की थीम पर प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में पिलुआ मंदिर, ब्राह्मणी मंदिर, कालीबांह मंदिर सहित प्रदेश के अन्य पुनर्जीवित तीर्थ एवं अन्य सांस्कृतिक स्थलों के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में संस्कृत विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें कलाकार दुर्गेश कुमार एण्ड कम्पनी द्वारा लोक गायन प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी स्थल पर माननीय प्रधानमंत्री जी के कटआउट के साथ एक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया, जहां आमजन एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रयासों की सराहना की गई।

उक्त अवसर पर पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, सचिन यादव जिला पंचायत सदस्य, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री हरिनाथ सिंह, महिला मोर्चा बिरला शाक्य, जनप्रतिनिधिगण, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, संस्कृत पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, कलाकार दुर्गेश कुमार एण्ड कम्पनी सहित आमजन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button