प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर मऊगंज ने समूह जल प्रदाय योजनाओं के संबंध में दिए निर्देश 

कलेक्टर मऊगंज ने समूह जल प्रदाय योजनाओं के संबंध में दिए निर्देश 

नेशनल वाश एक्सपर्ट टीम ने मऊगंज में जल जीवन मिशन कार्यों का किया निरीक्षण

 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को समूह जल प्रदाय योजनाओं के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने नेशनल वाश एक्सपर्ट टीम नई दिल्ली द्वारा जिले की नलजल योजनाओं के संबंध में मौके पर अध्ययन कर दिए गए सुझावों पर तत्परता से अमल के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि हर घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचाना प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी की उच्च प्राथमिकता है। समूह नलजल योजनाओं के माध्यम से जिले की हर बसाहट में नल से जल पहुंचेगा। नेशनल वाश एक्सपर्ट टीम नलजल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उपयोगी सुझाव दिए।

नेशनल वाश एक्सपर्ट टीम ने जिले में संचालित समूह नलजल योजनाओं के ग्रामों का भ्रमण किया। टीम ने भ्रमण के दौरान पेयजल की आपूर्ति के लिए बनाए गए इंटेक वेल, जल शोधन संयंत्र तथा सम्पवेल का निरीक्षण किया। टीम ने जिले के लौरकाटन, सीतापुर तथा गेरूआरी में पेयजल की आपूर्ति का मौके पर जाकर जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने ग्राम अंचल एवं स्वच्छता समिति तथा पानी समिति के सदस्यों से भेंट करके पेयजल की आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। टीम ने नलजल योजनाओं द्वारा दिए जा रहे पानी की गुणवत्ता तथा सामुदायिक सहभागिता के संबंध में भी चर्चा की। टीम में श्री अनिल जैन, निवेदिता पाल, अनीता बेन एवं डॉ. डीपी रेड्डी शामिल रहे। भ्रमण में पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री चित्रांशु उपाध्याय, प्रबंधक नीतेश सिंह, प्रबंधक एनके पचौरी, उप प्रबंधक रूपेन्द्र सिंह तथा जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने सहयोग किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button