
जनसुनवाई में एसएसपी इटावा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा,उत्तर प्रदेश
इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत कीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी एवं न्यायोचित समाधान के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने तथा शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की गई।


