उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

जनगणना को प्रभावी व त्रुटिविहीन बनाने के लिए फील्ड प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

जनगणना को प्रभावी व त्रुटिविहीन बनाने के लिए फील्ड प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया  शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जनसंख्या गणना से संबंधित फील्ड प्रशिक्षकों को अंतिम तृतीय दिन का प्रशिक्षण स्थल पर जाकर ग्राम इटहा मे दिया गया ।

 

प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना प्रभारी श्रीमती ज्योति वर्मा व मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के पूर्व जनसंख्या की गणना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि गणना के समय आंकड़ों के संग्रहण के लिए देश में पहली बार डिजिटल मोड का प्रयोग किया जा रहा है । जिससे उसका संग्रहण के साथ-साथ आम जन के व्यक्तिगत विवरणों को भी सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस जनगणना में आमजन अपना विवरण स्वयं ओनलाइन पोर्टल के माध्यम से भर सकते हैं जिसे प्रगणक द्वारा सत्यापित भी किया जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षकों को पर्यवेक्षक व प्रगणक की भूमिका व उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार वह जनसंख्या की गणना करेंगे। उन्होंने जनसंख्या की गणना के समय पूछे जाने वाले प्रश्नों के संबंध में जानकारी दी। अंतिम दिन के प्रशिक्षण के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी व अपर जिलाधिकारी(वि./रा.) अविनाश चंद्र मौर्य द्वारा सभी फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया प्रशिक्षण के दौरान अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विपिन पाल सहित फील्ड प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button