प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने नीट परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण 

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने नीट परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण 

परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करें – कलेक्टर 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा 21 जून को आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए रीवा में 13 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 5399 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र, एक फोटो, पेन, आधार कार्ड की छायाप्रति और पारदर्शी बोतल में पानी ले जाने की ही अनुमति है। परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए मॉडल साइंस कालेज में बैठने की व्यवस्था की गई है। यहीं वाहनों की पार्किंग भी कराएं। परीक्षा केन्द्र में केन्द्राध्यक्ष के अलावा सभी के मोबाइल फोन बंद रहेंगे। परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री रखने के लिए सुरक्षित कक्ष उपलब्ध कराएं। मौके पर उपस्थित प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अर्पिता अवस्थी ने प्रवेश परीक्षा के लिए कालेज में किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर राकेश चौरसिया, पुलिस अधिकारी तथा नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

 

मांक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button