उप मुख्यमंत्री योग दिवस कार्यक्रम के होंगे मुख्य अतिथि
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल योग दिवस कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास में शामिल होंगे। समारोह में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी तथा आमजन शामिल होकर योग से निरोग काया का संदेश देंगे
।


