प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

गौमाता और धरती माता की जय होने पर ही भारत माता की जय होगी – उप मुख्यमंत्री

गौमाता और धरती माता की जय होने पर ही भारत माता की जय होगी – उप मुख्यमंत्री

मानव और धरती दोनों के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए प्राकृतिक खेती आवश्यक है

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कृषि विज्ञान केन्द्र रीवा में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मोटे आनाज और जैविक विधि से उत्पादित आनाज ही हमारे स्वास्थ्य के लिए हितकर हैं। प्राकृतिक खेती का आधार गौपालन है। गौमाता से प्राप्त गौमूत्र और गोबर से ही प्राकृतिक खेती के लिए खाद तथा कीटनाशकों का निर्माण होता है। हर किसान गोपालन करें और अपनी जमीन के कम से कम 10 प्रतिशत भाग पर प्राकृतिक खेती करें। अपने परिवार की आवश्यकता का आनाज प्राकृतिक खेती से ही पैदा करें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि घातक कीटनाशकों तथा रासायनिक खाद से माटी को स्वस्थ्य रखने वाले उपयोगी जीवाणु नष्ट हो जाते हैं इससे धीरे-धीरे माटी की उर्वरक शक्ति तथा जल धारण की क्षमता घटती है। प्राकृतिक खेती से माटी में धीरे-धीरे उपयोगी जीवाणुओं का विकास होता और माटी की उर्वरक शक्ति बढ़ती है। इस खेती से उपज भले ही कम हो लेकिन उसकी गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है। मानव और धरती का स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए प्राकृतिक खेती ही एक मात्र उपाय है। जब गौमाता और धरती माता की जय होगी तभी भारत माता की भी जय होगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के रीवा दौरे के समय कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती से जुड़ी प्रेरक नृत्य नाटिका दिखाई गयी थी। देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कुछ दिनों पूर्व बसामन मामा में हजारों किसानों को प्राकृतिक खेती का संदेश दिया। बसामन मामा गौवन्य विहार तथा हिनौती गौधाम को भी प्राकृतिक खेती का केन्द्र बनाया जा रहा है।

कार्यशाला में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने कहा कि सभी किसान समय रहते प्राकृतिक खेती को अपना ले अपनी जमीन के एक भाग में कोदों, ज्वार, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर और अमारी की खेती करें। इनमें सिंचाई और खाद की जरूरत नहीं होती है। मोटे आनाज हमारे स्वास्थ्य की दृष्टि से सबसे अच्छा आहार है। अपने परिवार के उपयोग के लिए प्राकृतिक खेती से पैदा किये गये आनाज का उपयोग करें। कार्यशाला में पूर्व महापौर तथा जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल से देश को विकास की नई ऊंचाई मिली है। जिले भर में 5 जून से लगातार कार्यक्रम आयोजित करके आमजनों को विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। जिले में 23 जून से 6 जुलाई तक वृक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगा। प्रधानमंत्री जी किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रहे हैं। किसानों को हर वर्ष 12 हजार रूपये की किसान सम्मान निधि दी जा रही है। सभी किसान भाई प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुसार अपनी आधी जमीन पर प्राकृतिक खेती अपनाकर पर्यावरण और स्वास्थ्य रक्षा में सहयोग दें। कार्यशाला में किसान मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण त्रिपाठी ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, श्रीमती कल्पना पटेल, श्री राजेश सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय पाण्डेय, उप संचालक कृषि यूपी बागरी, विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक साक्षी द्विवेदी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button