
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विन्ध्य के सपूत पूर्व सांसद स्वर्गीय यमुना प्रसाद शास्त्री को उनकी 29वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्व. शास्त्री जी ने जीवनभर रीवा के विकास और गरीब तथा किसान के हित के लिए संघर्ष किया। उनका आदर्श व्यक्तित्व उच्च विचार और जनहित के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने की लगन हम सबको आज भी प्रेरणा देती है। श्री शास्त्री ने संसद में हमेशा विन्ध्य के विकास की आवाज बुलंद की। उनके समय ही बाणसागर बांध की नीव रखी गई। कार्यक्रम का आयोजन यमुना प्रसाद शास्त्री नेत्रहीन एवं विकलांग महाविद्यालय रीवा में किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित काव्य संग्रह ‘यमुन प्रवाह’ का अनावरण किया इसके लेखक: श्री रामनरेश तिवारी “निष्ठुर” हैं। कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पांडेय सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।



