
औरैया संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती आवेदन पत्रों को विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर स्थलीय निरीक्षण के उपरांत निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती आवेदन पत्रों को विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर स्थलीय निरीक्षण के उपरांत निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। जिससे किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित संपूर्ण समाधान में सदर तहसील क्षेत्र से आये फरियादियों के समस्या संबंधी आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए संबंधितों को हस्तगत करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई समस्या ग्रस्त आमजन अपनी समस्या के लिए बार-बार न भटके और उसे सही समाधान मिले इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समस्याओं का निराकरण करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रार्थी जयनारायण पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी रजॉहापुर ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि प्रार्थी मौजा रजॉहापुर स्थित गाटा संख्या 51 व 52 में सहखातेदार व मालिक काबिज है। प्रार्थी की उक्त भूमि संख्या 51 व 52 से आने जाने के आम रास्ते व सरकारी नाली को काटकर अपने खेत में मिला लिया है। जिससे प्रार्थी को अपने खेत पर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।श्रीमान से निवेदन है कि प्रार्थी को खेत में आने जाने के लिए रास्ता व सिंचाई हेतु नाली निकालने की कृपा करें। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि मिशन समाधान दिवस में संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। प्रार्थी वीरेन्द्र सिंह पुत्र जवाहर लाल निवासी चिचौआमऊ तहसील बिधूना जिला औरैया ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हम सभी भाईयों ने एक प्लाट रामस्वरूप पुत्र स्व0 मनफूल निवासी खजुवैइया मौजा उमरी जिला औरैया से दिनांक 29.08.2003 में खरीदा था और विक्रेता से कब्जा लेकर लगभग 03 फीट ऊची पक्की नींव भराई भी करा दी थी इसके बाद हम सभी भाई बैष्णों देवी माता के दर्शन करने चले गये। इसके बाद हमें उस प्लाट पर अवैद्य कब्जा करने की सूचना मिली तो हम सभी लौटकर आये और प्लाट पर गये तों देखा कि प्लाट की नींव टूटी पडी मिली और जानकारी की तो हमें पता चला कि प्रोपर्टी डीलर संजीव यादव और रवि विश्नोई निवासी दिबियापुर ने हमारे प्लाट पर कब्जा कर लिया है। और जब हम सभी भाईयों ने विपक्षीगण से प्लाट पर करने की बात की तो उन्होने कहा कि तुम्हारे लोगों का यहां कोई प्लाट नहीं है। विपक्षीगण द्वारा बेईमानी की नियत से से हमारे प्लाट पर कब्जा करा लिया है। श्रीमान से निवेदन है कि हमारे प्लाट की निष्पक्ष जांच कराकर हमे प्लाट दिलाने और विपक्षी पर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जांच कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
उक्त अवसर पर 155 विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 22 आवेदन पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनन्द्र वर्मा, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी,नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।



