उत्तर प्रदेशऔरैयास्वास्थ्य

सीआईएसएफ इकाई गेल पाता में कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण, 365 दिन योग का दिलाया संकल्प

सीआईएसएफ इकाई गेल पाता में कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण, 365 दिन योग का दिलाया संकल्प

सीआईएसएफ दिबियापुर में योग शिविर, नियमित योग अपनाने का आह्वान

 

सीआईएसएफ गेल पाता में योग शिविर , जवानों ने लिया 365 दिन योग का संकल्प

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई, गेल पाता दिबियापुर में कॉमन योग प्रोटोकॉल का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण योग प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने उपस्थित जवानों को योगाभ्यास कराते हुए “योग फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ आयु के लिए योग)” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केवल लंबी आयु ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि स्वस्थ रहकर गुणवत्तापूर्ण जीवन जीना अधिक आवश्यक है। इसी क्रम में सभी प्रतिभागियों को 365 डेज योग का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित उप कमांडेंट अमित कुमार शर्मा ने कहा कि योग एक शक्तिशाली जीवनशैली है, जो शरीर को ऊर्जा, मन को स्थिरता और व्यक्तित्व को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के जवानों के लिए योग न केवल फिटनेस का माध्यम है, बल्कि यह कठिन परिस्थितियों में धैर्य, सतर्कता और आत्मविश्वास बनाए रखने की शक्ति भी देता है। उन्होंने सभी को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ, सशक्त और अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवीन ने कहा कि योग एक समग्र चिकित्सा पद्धति है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों से बचाव में भी अत्यंत सहायक है। उन्होंने कहा कि यदि योग को नियमित रूप से अपनाया जाए तो स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर योग के उप निरीक्षक आदित्य पांडे, सहायक उप निरीक्षक शेर सिंह सहित सीआईएसएफ के सभी जवान उपस्थित रहे और सक्रिय रूप से योगाभ्यास में सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button