पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

अंड. रेणुका चलवादी के नेतृत्व में भाजपा-आरपीआई ने मनाया योग दिवस

अंड. रेणुका चलवादी के नेतृत्व में भाजपा-आरपीआई ने मनाया योग दिवस

नागपुर चाळ-फुलेनगर क्षेत्र में नागरिकों को वितरित किए गए योग मैट

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान;पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) की ओर से अॅड. रेणुका चलवादी के नेतृत्व में प्रभाग क्रमांक 2 के नागपुर चाळ-फुलेनगर क्षेत्र में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्थानीय उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें दैनिक जीवन में योग अपनाने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रसिद्ध योग गुरु पार्थ वाणी ने उपस्थित लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योगासनों के महत्व की जानकारी देते हुए सभी से सरल एवं प्रभावी योगाभ्यास कराया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नागरिकों को योग की नियमित आदत विकसित करने के लिए अॅड. रेणुका चलवादी की ओर से लगभग 100 से 150 योग मैट का निःशुल्क वितरण रहा। इस पहल की उपस्थित नागरिकों ने सराहना की।

इस अवसर पर अॅड. रेणुका चलवादी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्नील शिर्के, संदीप पुरकर और संदीप गोडसे सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अॅड. रेणुका चलवादी ने कहा कि योग केवल एक दिन की गतिविधि नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि नागपुर चाळ और फुलेनगर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा स्वास्थ्य के प्रति दिखाया गया उत्साह सराहनीय है और यह पहल लोगों को निरोगी तथा तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा और आरपीआई के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विशेष योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button