मध्य प्रदेशयात्रारीवा

शांति और सौहार्द के साथ मनाएं मोहर्रम का त्योहार – अपर कलेक्टर 

शांति और सौहार्द के साथ मनाएं मोहर्रम का त्योहार – अपर कलेक्टर 

 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने कहा कि आगामी 26 जून को शांति और सौहार्द के साथ मोहर्रम त्योहार मनाएं। त्योहार में निकलने वाले जुलूस मार्ग में साफ-सफाई कराएं। मस्जिदों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सड़कों में आवश्यक सुधार कराएं जिससे जुलूस निकालने में किसी तरह की परेशानी न हो। जुलूस के मार्ग में आवश्यक सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। जुलूस निकालने वाले भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। मोहर्रम के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात रहेगा। जुलूस में धारदार हथियारों और अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन न करें। आमजन की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का पालन करते हुए जुलूस निकालें। जुलूस परंपरागत रूप से निर्धारित मार्गों से ही निकालें। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल को सहयोग करें। बैठक में एसडीएम एपी द्विवेदी, एडिशनल एसपी शशिकांत सरयाम तथा शांति समिति के सदस्य एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button