प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

भिट्ठा थाना परिसर में हुई गुंडा परेड, असामाजिक तत्वों को दी गई सख्त चेतावनी

भिट्ठा थाना परिसर में हुई गुंडा परेड, असामाजिक तत्वों को दी गई सख्त चेतावनी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

भिट्ठा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रविवार को भिट्ठा थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के चिन्हित असामाजिक तत्वों को थाना परिसर में उपस्थित कर उनकी परेड कराई गई।

 

पुलिस अधिकारियों ने परेड के दौरान संबंधित व्यक्तियों को कानून का पालन करने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। साथ ही स्पष्ट किया गया कि शांति व्यवस्था भंग करने या किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

थाना पुलिस ने बताया कि गुंडा परेड का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों में कानून का भय कायम करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की कार्रवाई कर अपराधियों एवं संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान थाना पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button