अपराधइटावाउत्तर प्रदेश

चार घंटे के भीतर टप्पेबाजी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, चोरी गए आभूषण बरामद

चार घंटे के भीतर टप्पेबाजी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, चोरी गए आभूषण बरामद

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । इटावा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टप्पेबाजी की घटना का खुलासा कर मात्र चार घंटे के भीतर दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के कुंडल, मंगलसूत्र एवं बच्चे के खड़ुआ बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना बकेवर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरंद निवासी रूबी पत्नी रजनीश कुमार ने थाना बकेवर में तहरीर देकर बताया था कि वह टेंपो से अपनी ससुराल जा रही थीं। इसी दौरान टेंपो में सवार दो महिलाओं ने उनके हैंडबैग में रखे सोने के कुंडल, मंगलसूत्र एवं बच्चे के खड़ुआ चोरी कर लिए।

पीड़िता की शिकायत पर थाना बकेवर में मुकदमा संख्या 177/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सपना पत्नी अंकित निवासी कस्बा बहरोड़ तथा पिंकी पत्नी पवन निवासी पुरानी बस्ती, नीमराना, जिला कोटपुतली (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो सोने के कुंडल, एक सोने का मंगलसूत्र एवं दो बच्चे के खड़ुआ बरामद किए हैं।

बरामदगी एवं साक्ष्यों के आधार पर दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस कार्रवाई को थाना बकेवर के थानाध्यक्ष विपिन मलिक एवं उनकी टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता एवं प्रभावी कार्यशैली की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button