
इटावा में तीन दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान;इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार से तीन दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए स्टॉल लगाए।
मेले में जैविक कृषि उत्पाद, मसाले, सरसों का तेल, मिलेट्स आधारित खाद्य सामग्री, अचार, माउथ फ्रेशनर, रेडीमेड वस्त्र, बीड्स ज्वैलरी, सैनिटरी उत्पाद, हैंडवॉश, टॉयलेट क्लीनर, धूपबत्ती, अगरबत्ती तथा अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
आयोजकों ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं स्थानीय स्तर पर उत्पाद तैयार कर उनकी बिक्री कर रही हैं, जिससे उनकी आय बढ़ने के साथ आर्थिक सशक्तीकरण को भी बल मिल रहा है। मेले का उद्देश्य महिलाओं को विपणन का मंच उपलब्ध कराना तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना है।
मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा

