पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग का उपमहापौर ने किया निरीक्षण

संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग का उपमहापौर ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, । संत तुकाराम महाराज पालखी सोहळे की तैयारियों के मद्देनजर पुणे महानगरपालिका के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने बुधवार को पालखी मार्ग का पूर्व निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरे की शुरुआत बोपोडी मेट्रो स्टेशन से की गई।

इस दौरान पूर्व नगरसेवक आनंद छाजेड, नगरसेवक भक्ति गायकवाड़, प्रभाग समिति अध्यक्ष रोहिणी चिमटे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पालखी मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सीवर व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया। उपमहापौर वाडेकर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पालखी सोहळा सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button