इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जीआईसी परिसर में सरस मेला, महिला समूहों के उत्पादों पर मिलेगी विशेष छूट

जीआईसी परिसर में सरस मेला, महिला समूहों के उत्पादों पर मिलेगी विशेष छूट

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रचार-प्रसार और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज के बाहरी परिसर में तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है।

 

उपायुक्त स्वतः रोजगार विनय कुमार ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने स्व-निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाएंगी। मेले का उद्देश्य महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराना तथा आम लोगों को उचित मूल्य पर स्वदेशी और स्थानीय उत्पाद खरीदने का अवसर प्रदान करना है।

 

उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न उत्पादों पर विशेष छूट भी दी जाएगी। इससे समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

 

प्रशासन ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर महिला समूहों के उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button