उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया के सत्तेश्वर तालाब सौंदर्यीकरण तथा राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

औरैया के सत्तेश्वर तालाब सौंदर्यीकरण तथा राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

 

औरैया : जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा जनपद में संचालित विकास परियोजना सत्तेश्वर तालाब सौंदर्यीकरण तथा राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद औरैया के अंतर्गत कार्यदायी संस्था सीएण्ड डीएस द्वारा अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत प्राचीन सत्तेश्वर तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण हेतु कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खुदाई एवं एमबैंकमेण्ट का कार्य पूर्ण हो चुका है साथ ही स्टोन पिचिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका औरैया को कार्य की शिथिल प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि उक्त कार्य को जुलाई माह से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए जिससे बारिश के मौसम में तालाब में जल संचय किया जा सके और आमजन को भी लाभ मिल सके।

उक्त के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा तहसील औरैया में कार्यदायी संस्था प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आवास निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा सड़क निर्माण हेतु कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा को निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था से वार्ता कर हस्तांतरण प्रक्रिया के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराते हुए हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका औरैया को निर्देश दिए कि आवास के पास स्थित तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव यथाशीघ्र प्रस्तुत करें जिससे उसे कार्य योजना में सम्मिलित किया जा सके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि तालाब के पास पड़ी गन्दगी को हटवाते हुए साफ- सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button