
सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया।
साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।


