प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं

सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, । जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस आयोजित होने वाली जन शिकायत सुनवाई के क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।

सुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक कार्य दिवस जन शिकायत सुनवाई आयोजित की जाती है, ताकि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button