उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

मिशन शक्ति 5.0 के तहत औरैया पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

गांवों, बाजारों, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत औरैया पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

गांवों, बाजारों, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के तहत औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित महिला सुरक्षा दल एवं महिला बीट पुलिसकर्मियों ने गांवों, पंचायत भवनों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड, मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया।

इस दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध से बचाव, महिला अधिकारों तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया।

पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, उत्पीड़न या साइबर अपराध की घटना होने पर बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें तथा पुलिस का सहयोग लें। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button