जल गंगा संवर्धन अभियान का घुघुरी में आज होगा समापन
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह 30 जून को दोपहर एक बजे से ग्राम पंचायत घुघुरी स्थित नंदा तालाब परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवतालाब विधायक श्री गिरीश गौतम होंगे।
कलेक्टर संजय कुमार जैन ने समारोह में जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागों, ग्राम पंचायतों, संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अभियान की प्रमुख उपलब्धियों पर आधारित ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति, प्रदर्शनी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी नागरिकों को जल संरक्षण, जल सुरक्षा, भू-जल संवर्धन तथा निर्मित जल संरचनाओं के संरक्षण एवं रखरखाव का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठन, स्व-सहायता समूहों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे। सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर जल संरक्षण के इस जन-अभियान को सफल बनाने की अपील की गई
है।