प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अत्याचार पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराएं – कलेक्टर 

अत्याचार पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराएं – कलेक्टर 

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज : कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ित व्यक्तियों को प्रदान की गई राहत राशि, गवाहों को यात्रा भत्ता, भरण-पोषण एवं चिकित्सकीय सहायता, मासिक जीवन निर्वाह भत्ता तथा रोजगार एवं हत्या से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया।

समीक्षा के दौरान सामाजिक पुनर्वास सहायता, जनजागृति एवं जागरण शिविरों के आयोजन, प्रभावित क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों, पुलिस थानों में दर्ज प्रकरणों की स्थिति तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की प्रगति की भी जानकारी ली गई। इसके साथ ही अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न वित्तीय एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिनियम के प्रावधानों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ पालन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए। बैठक में अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, एसडीओ सचि पाठक, जिला अभियोजन अधिकारी, जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग नीलकंठ सिंह मारकाम तथा समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button