बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

टाइगर गश्ती दल ने बैंक, एटीएम व ज्वैलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

टाइगर गश्ती दल ने बैंक, एटीएम व ज्वैलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम, ज्वैलरी दुकानों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न बैंक शाखाओं, एटीएम केंद्रों तथा ज्वैलरी दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button