भूतही थाना के नवनिर्मित भवन में हुआ प्रवेश, विधायक व एसपी ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । जिले के भूतही थाना के नवनिर्मित भवन में बुधवार को परिहार की विधायक गायत्री देवी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रवेश किया। इसके बाद दोनों ने थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान बताया गया कि नवनिर्मित थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में अधिक सुविधा होगी। साथ ही आम नागरिकों को बेहतर वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण की कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के अलावा जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


