इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार 18 वर्ष से कम आयु (31 जुलाई 2026 तक) के उन मेधावी बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने वीरता, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान दिया हो।

 

पात्र बच्चे स्वयं अथवा जन सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अवार्ड्स पोर्टल पर किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8826539322 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button