
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। पुलिस अधीक्षक औरैया ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों से जुड़कर लंबित शिकायतों के निष्पक्ष, प्रभावी एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना भी उपस्थित रहे।


