
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की शिकायतें
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का तत्परता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से समाधान करना इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


