
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। थाना अजीतमल पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल और फरसा लेकर वीडियो वायरल करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वायरल होने के उद्देश्य से नकली पिस्टल और चारा काटने वाली मशीन के गड़ासे से बने फरसे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल की निगरानी में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चपटा चौराहे के पास से ज्ञानचंद शुक्ला उर्फ भूरे (40 वर्ष) निवासी ग्राम हैदरपुर, थाना अजीतमल को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मेले से खरीदी गई प्लास्टिक की रिवॉल्वर और चारा काटने वाली मशीन के गड़ासे से बने फरसे के साथ वीडियो बनाकर केवल सोशल मीडिया पर वायरल करने के उद्देश्य से पोस्ट किया था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामबालक शुक्ला एवं कांस्टेबल सौरभ शामिल रहे।


