बिहारयात्रासीतामढ़ी

सीतामढ़ी में सैनिक कल्याण कार्यालय का हुआ शुभारंभ

सीतामढ़ी में सैनिक कल्याण कार्यालय का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रभारी अधिकारी के रूप में विंग कमांडर उमेन्दर त्रिपाठी को वहीं अखिलेश कुमार को कल्याण ब्यवस्थापक, अनिल कुमार व टुनटुन साह को कार्यालय कर्मी के पद पर विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया है जिला अधिकारी श्री रीची पाण्डेय के आगमन पर कल्याण पदाधिकारी त्रिपाठी ने बुके भेंट कर स्वागत सम्मान किया तत्पश्चात जिला अधिकारी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया सम्बोधन में उन्होंने बताया कि अब जिले के सैनिक पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों को बेहतर सुविधा और सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा हमारे लिए सभी नागरिक बराबर है पर सैनिकों का विशेष सम्मान है उनके हर समस्या को प्रमुखता से समाधान किया जाएगा । पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों के तरफ से पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने जिला अधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, एसडीएम सीतामढी़ आनंद कुमार को तिरंगा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान आभार प्रकट करते हुए बताया कि जिला अधिकारी रीची पाण्डेय के सार्थक प्रयास जिले के सैनिकों का वर्षों का संघर्ष एवं लम्बे इंतजार के बाद सीतामढ़ी में सैनिक कल्याण कार्यालय खुला है अब सीतामढ़ी एवं शिवहर जिला के सैनिक पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को अपने किसी भी समस्या के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तरफ से नरेन्द्र सिंह ने जिला अधिकारी व कल्याण पदाधिकारी को फूलमाला अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया सीतामढ़ी सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना से सैनिकों में हर्ष का माहौल है उपस्थित लोगों ने इसे सैनिकों के लिए गौरव का क्षण बताया पहले सैनिकों को अपने विभागीय काम एवं निजी समस्याओं के समाधान के लिए मुजफ्फरपुर पटना जाना पड़ता था जो अब सीतामढ़ी में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उपलब्ध होगा। मौके पर सुबेदार रामेश्वर पूर्वे, अशोक चौधरी, नरेश पंडित, सत्यनारायण झा लक्ष्मी राय, विजय प्रसाद, ब्रजकिशोर सिन्हा, शशि मिश्रा, रामाशंकर गुप्ता, नन्द कुमार गजेंद्र यादव, केदार महतो समेत सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button