इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

संपूर्ण समाधान दिवस: 36 शिकायतें पहुंचीं, डीएम-एसएसपी ने दिए एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस: 36 शिकायतें पहुंचीं, डीएम-एसएसपी ने दिए एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर 

इटावा, 6 जुलाई। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनें और तथ्यों के आधार पर समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए तथा दोषी एवं जवाबदेह लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही गांवों के भ्रमण के दौरान विभागीय योजनाओं का सत्यापन कर लाभार्थियों से फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए।

 

तहसील सदर में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें विद्युत विभाग और स्वच्छ पेयजल से संबंधित रहीं।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित मामलों में विलंब का कारण भी दर्ज किया जाए तथा सभी लंबित प्रकरणों का अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए सभी थाना प्रभारियों को प्रत्येक शिकायत में मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण किया जाए।

 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ब्रजेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सदर राजुकुमार सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button